जरुरी जानकारी

e-Shram Registration: ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए यहां करें ऑनलाइन आवेदन, सरकार से मिलेगा लाखों का फायदा

मोदी सरकार की तरफ से शुरू की गई योजना के तहत 'ई-श्रम' पोर्टल (www.eshram.gov.in) पर लगभग 20 करोड़ नागरिकों ने पंजीकरण कराया है. असंगठित कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से पिछले साल 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया था.

e-Shram Registration: ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए यहां करें ऑनलाइन आवेदन, सरकार से मिलेगा लाखों का फायदा
रुपया (Photo Credits: PTI)

How To Open E-Shram Account Online: मोदी सरकार की तरफ से शुरू की गई योजना के तहत 'ई-श्रम' पोर्टल (www.eshram.gov.in) पर लगभग 20 करोड़ नागरिकों ने पंजीकरण कराया है. असंगठित कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से पिछले साल 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया था. नागरिकों को इसमें नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल प्रकार और परिवार के बारे में विवरण देना होता है ताकि उनकी रोजगार योग्यता के बारे में पता चल सके. जबकि कई सरकारी योजनाओं का फायदा भी इसके जरिये पहुंचाया जाता है. प्रत्येक तीसरा अनौपचारिक श्रमिक ई-श्रम पर पंजीकृत

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने निर्माण श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों, सड़क विक्रेताओं, घरेलू श्रमिकों, कृषि श्रमिकों सहित अन्य असंगठित श्रमिकों (यूडब्लू) का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए ईएसएचआरएएम (ई-श्रम) पोर्टल 26 अगस्त 2021 को शुरू किया गया था.

आधार से जुड़े ई-श्रम पोर्टल का उपयोग असंगठित श्रमिकों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए किया जाएगा. ई-श्रम पोर्टल पर सभी पात्र पंजीकृत श्रमिकों को पॉलिसी जारी होने की तारीख से पीएमएसबीवाई के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है.

भारत सरकार ने असंगठित कामगारों के पास जाकर पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है. कामगार खुद ई-श्रम पोर्टल पर जाकर भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. श्रमिक ई-श्रम के मोबाइल एप्लिकेशन का भी उपयोग कर सकते हैं. वे इस पोर्टल में अपना पंजीकरण कराने के लिए सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी), राज्य सेवा केंद्र, श्रम सुविधा केंद्रों, डाक विभाग के डिजिटल सेवा केंद्रों के चुने हुए डाकघरों में भी जा सकते हैं.

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद असंगठित श्रमिकों को एक डिजिटल ई-श्रम कार्ड प्राप्त होगा और वे पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने प्रोफाइल/विवरण को अपडेट भी कर सकते हैं. उनके पास एक सार्वभौमिक खाता संख्या (ई-श्रम कार्ड पर) होगी जो पूरे देश में स्वीकार्य होगी और अब उन्हें सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी. श्रमिक पुरुष और महिलाओं के अलावा ट्रांसजेडरों को भी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है. ई-श्रम पर सबसे ज्यादा पंजीकृत श्रमिक 18-40 वर्ष आयु वर्ग के हैं. हालांकि इसके लिए आवेदक की उम्र 16-59 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

ई-श्रम पोर्टल के तहत, श्रमिकों को उनके व्यवसाय से पहचान दिलाने के लिए व्यवसाय भी दर्ज किया जा रहा है. यह सरकारों को असंगठित कामगारों के सभी वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा वाली कल्याणकारी योजनाएं तैयार करने में सुविधा प्रदान करता है. 30 व्यापक क्षेत्र की श्रेणियों वाली गतिविधियां, 190 बड़े व्यवसायों के क्षेत्र और करीब 400 व्यवसाय हैं. यहव्यवसायों का राष्ट्रीय मानक वर्गीकरण, 2015 पर आधारित है. यदि कोई कर्मचारी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है, तो वह मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर 2.0 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर 1.0 लाख रुपये प्राप्‍त करने का पात्र होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).