Good News For Bank Account Holders: राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग (National Consumer Commission) ने फ्रॉड के शिकार ग्राहकों लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. आयोग की तरफ से कहा गया कि यदि हैकर धोखाधड़ी के जरिए ग्राहक के खाते से पैसा चुरा लेते हैं तो नुकसान के लिए बैंक जिम्मेदार होगा. ना कि ग्राहक. ऐसे में ग्राहक के खाते से पैसे गायब होते है तो उसका भरपाई बैंक को करना पड़ेगा. आयोग के इस फैसले के बाद NCIB ने इसको लेकर जानकारी साझा की है. बता दें कि आयोग का यह फैसला ग्राहकों के लिए बड़ा ही फायदे मंद है. क्योंकि अब तक होता था कि ग्राहंक के खाते से पैसों का फ्राड हो जाता था और शिकायत करने के बाद भी उनके पैसे वापस नहीं मिलाता था.
Tweet:
महत्वपूर्ण जानकारी……
आपके खाते में जमा राशि की सुरक्षा बैंक की है जिम्मेदारी। अगर आपके खाते से धोखाधड़ी करके पैसे निकाले जाते है तो बैंक को देना होगा वापस। राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग का फैसला, खाते से पैसे गये तो बैंक होगा ज़िम्मेदार ग्राहक नही। pic.twitter.com/TH0Wzwodcf
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) November 6, 2022










QuickLY