Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लंबे बजट भाषण पर मांगी माफी
सीतारमण से जब पूछा गया कि क्या इतना लंबा भाषण देना जरूरी था, तो उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत थी।
चेन्नई: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि कुछ दिन पहले संसद में उनका दो घंटे से अधिक समय का बजट भाषण जरूरी था क्योंकि अर्थव्यवस्था के प्रत्येक पहलू को तवज्जो दी जानी थी। उन्होंने कहा कि यदि इससे लोगों को असुविधा हुई तो वह खेद व्यक्त करती हैं. सीतारमण से जब पूछा गया कि क्या इतना लंबा भाषण देना जरूरी था, तो उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत थी. उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ''इसकी आवश्यकता थी। निश्चित रूप से इसकी जरूरत थी। मैंने पानी पीने के बाद बचे हुए हिस्से को पूरा किया.
गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने एक फरवरी को संसद में दो घंटे से भी अधिक समय का बजट भाषण दिया था। इस दौरान एक समय उनकी सांस भी फूलने लगी थी. हालिया दशकों में ऐसा पहली बार देखने को मिला था.
संबंधित खबरें
How To Download Aadhaar Card via Whatsapp: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा आधार कार्ड, बिना वेबसाइट जाए ऐसे करें डाउनलोड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,195 पदों पर ग्रुप डी की भर्ती; आवेदन का आज आखिरी दिन, अभी भी है मौका; जल्द करें एप्लिकेशन
Holi Special Trains 2026: होली पर मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई, मडगांव, हटिया और पुणे-दानापुर के बीच चलाएगी 18 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
7 New Rules From Today in India: आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, UPI, ट्रेन टिकट बुकिंग, सिम कार्ड, न्यूनतम बैंक बैलेंस समेत कई बदलाव; जानें आम जनता पर क्या होगा असर
\