Farmers Protest: एमएसपी पर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है. आज हरियाणा के मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर किसानों ने रेलवे ट्रैक को बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर पंजाब से कुछ किसान ट्रेन में सवार होकर दिल्ली पहुंच गए. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. फिलहाल, उनसे पूछताछ जारी है. किसान आंदोलनकारियों का आरोप है कि हरियाणा पुलिस की ओर से दागे आंसू गैस के गोले से शुभकरण सिंह नाम के एक किसान की मौत हो गई है. हालांकि, मौत के असली कारण का पता अभी तक नहीं चल सका है.
वीडियो देखें:
#WATCH हरियाणा: किसानों ने मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/73nchwazKV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2024












QuickLY