पंजाब की एलीट फोर्स को प्रशिक्षित करेंगे पूर्व-सेना अधिकारी गौतम गांगुली

बेहतर प्रशिक्षण और कौशल से लैस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को और मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार ने तीन साल के लिए उप महानिरीक्षक की रैंक पर ब्रिगेडियर गौतम गांगुली को सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि उनकी ऑपरेशंस में विशेषज्ञता से स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप, आतंकवाद रोधी बल के संचालन और प्रशिक्षण को फायदा होगा.

पंजाब एलीट फोर्स (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़, 24 जून: बेहतर प्रशिक्षण और कौशल से लैस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को और मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार ने तीन साल के लिए उप महानिरीक्षक की रैंक पर ब्रिगेडियर गौतम गांगुली (Brigadier Gautam Ganguly) को सुरक्षा सलाहकार (प्रशिक्षण और संचालन) नियुक्त किया है.

गांगुली ने सशस्त्र बलों में 33 से अधिक वर्षो तक सेवा दी, जिसमें 2015-19 से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के साथ प्रतिनियुक्ति पर चार साल और आतंकवाद रोधी अभियानों का बतौर कमांडर संचालन किया. वह पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) और गुजरात में कई ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट में भी शामिल रहे, जिसमें ऑपरेशन धांगू (पठानकोट आईएएफ बेस पर हमला) भी शामिल था.

यह भी पढ़ें: India-China Border Tension: आर्मी चीफ एम एम नरवणे ने गलवान घाटी में चीन से झड़प में घायल हुए सेना के जवानों को कमेंडेशन कार्ड दिया, बॉर्डर के ताजा हालात का लिया जायजा

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि उनकी ऑपरेशंस में विशेषज्ञता से स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप, आतंकवाद रोधी बल के संचालन और प्रशिक्षण को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि गांगुली के बंधक स्थितियों को संभालने के अलावा ऑपरेशंस और रेड्स की अगुवाई करने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

KKR vs PBKS Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें