EPFO Higher Pension Update: ईपीएफओ ने हायर पेंशन के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ाई, अब 26 जून तक कर सकेंगे अप्लाई
ईपीएफओ (Photo Credits: Twitter)

EPFO Higher Pension Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के उन मेंबर्स के लिए अच्छी खबर है. जो हायर पेंशन के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया था. ईपीएफओ ने हायर पेंशन के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है. इसके पहले ज्यादा पेंशन का ऑप्शन चुनने के लिए लॉस्ट डेट 3 मई, 2023 थी, लेकिन EPFO ने इस लास्ट डेट को आगे बढ़ाकर 26 जून, 2023 कर दिया है. हायर पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए इसके लिए रिटायरमेंट फंड बॉडी EPFO के एकीकृत सदस्य पोर्टल (Unified Members' Portal) पर जानकार अप्लाई करना होगा.

Tweet: