जरुरी जानकारी

1 जनवरी 2025 से UPI में बड़ा बदलाव, बिना इंटरनेट के होगा ट्रांजेक्शन, नए साल पर RBI ने बढ़ाई लिमिट

1 जनवरी 2025 से UPI 123Pay की ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ा दिया गया है, जिससे फीचर फोन यूजर्स बिना इंटरनेट के भी बड़ी राशि का भुगतान कर सकेंगे.

1 जनवरी 2025 से UPI में बड़ा बदलाव, बिना इंटरनेट के होगा ट्रांजेक्शन, नए साल पर RBI ने बढ़ाई लिमिट

1 जनवरी 2025 से UPI 123Pay के तहत बड़ा बदलाव लागू हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बिना इंटरनेट के डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए UPI 123Pay की ट्रांजेक्शन लिमिट को 5000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया है। यह सुविधा खासतौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए उपयोगी होगी.

क्या है UPI 123Pay?

UPI 123Pay एक ऐसी सेवा है, जो बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI पेमेंट की सुविधा देती है. इसके तहत यूजर्स IVR कॉल, मिस्ड कॉल, OEM-एंबेडेड ऐप्स और साउंड बेस्ड टेक्नोलॉजी जैसे विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं.

फीचर फोन यूजर्स को कैसे मिलेगा फायदा?

  • 4 करोड़ फीचर फोन यूजर्स को फायदा: IVR कॉल के जरिए अब बिना इंटरनेट के 10,000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है.
  • IVR नंबर: यूजर्स को 080-45163666, 080-45163581 या 6366200200 पर कॉल कर निर्देशों का पालन करना होता है.

यूपीआई 123Pay की शुरुआत और विस्तार

UPI 123Pay की शुरुआत मार्च 2022 में हुई थी, ताकि छोटे शहरों और गांवों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा सके. यह सेवा न केवल भारत में बल्कि श्रीलंका और अन्य देशों में भी शुरू हो चुकी है.

नया नियम क्यों है अहम?

यह बदलाव फीचर फोन यूजर्स को डिजिटल लेन-देन में शामिल कर, भारत के डिजिटल भुगतान प्रणाली को और मजबूत करेगा. छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल पेमेंट का प्रसार तेज होगा. डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है.

यूपीआई यूजर्स की संख्‍या बढ़ाने और ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को डिजिटल ट्रांजेक्‍शन से जोड़ने के लिए UPI 123 Pay फीचर की शुरुआत मार्च 2022 में हुई थी. RBI ने यूपीआई पेमेंट की लिमिट को डबल कर दिया है. वहीं श्रीलंका समेत कई अन्य देशों में भी UPI की शुरुआत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2025 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).