जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: अगले महीने सरकारी कर्मचारियों की इस मांग पर मुहर लगने की उम्मीद, इतना मिलेगा फायदा

सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत वेतन पाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Employees) का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) आमतौर पर साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) में बढ़ाया जाता है. जबकि केंद्र ने जनवरी-जून की अवधि के लिए डीए में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जो 1 जुलाई से प्रभावी है.

7th Pay Commission: अगले महीने सरकारी कर्मचारियों की इस मांग पर मुहर लगने की उम्मीद, इतना मिलेगा फायदा
रुपया (Photo Credits: PTI)

7TH CPC Latest News: सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत वेतन पाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Employees) का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) आमतौर पर साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) में बढ़ाया जाता है. जबकि केंद्र ने जनवरी-जून की अवधि के लिए डीए में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जो 1 जुलाई से प्रभावी है. जबकि जुलाई-दिसंबर अवधि के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा अभी तक नहीं की गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर के मध्य में डीए (DA) में एक और बढ़ोतरी की घोषणा मोदी सरकार कर सकती है. 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की इस मांग पर केंद्र सरकार ने दिया जवाब, और बढ़ा इंतजार

केंद्र ने इस साल जनवरी में डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. हालांकि, यह वृद्धि 1 जुलाई से लागू हुई थी. कोरोनो वायरस प्रकोप के कारण 2020 में घोषित दो डीए बढ़ोतरी के साथ ही इस साल के डीए को भी रोक दिया गया था. 1 जुलाई से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत उनके मूल वेतन का 28 प्रतिशत डीए के रूप में मिल रहा है. अब केंद्र सरकार के कर्मचारी डीए में एक और बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं.

डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार जुलाई-दिसंबर की अवधि के लिए जल्द ही डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा.

इस रिपोर्ट में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआईसीपीआई) द्वारा जनवरी से मई तक जारी किए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना बहुत ज्यादा है. मई 2021 के सूचकांक में 0.5 अंक की वृद्धि के बाद एआईसीपीआई ने 120.6 के स्तर को छुआ. फ़िलहाल श्रम मंत्रालय ने अभी तक जून के आंकड़े जारी नहीं किए हैं.

अगर डीए 31% तक बढ़ा तो केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन कितना बढ़ जाएगा?

  • उदाहरण के लिए यदि कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये हैं
  • नया महंगाई भत्ता (31%) 5580 रुपये प्रति माह
  • मौजूदा मंहगाई भत्ता (28%) 5040 रुपये प्रति माह
  • यानी मंहगाई भत्ता 540 रुपये प्रति माह बढ़ जाएगा, जो सालभर में 6,480 रुपये होगा.

रिपोर्ट में कहा गया है, अगर जून में एआईसीपीआई 130 के स्तर को छूता है, तो डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है. लेकिन एआईसीपीआई के लिए एक महीने में इतना बड़ा छलांग लगाना असंभव है, इसलिए डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना अधिक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).