बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

15 Nov, 23:57 (IST)

बेंगलुरु पुलिस ने टेक सिटी इलाके में नकली नोट चलाने के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया.  उनके पास से 7.8 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. दक्षिणी बेंगलुरु के सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हेगड़े ने रविवार को मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी.

15 Nov, 23:40 (IST)

महराष्ट्र के बीड में महिला पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मीडिया के बातचीत में कहा कि आरोपी के खिलाफ मामाल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जायेगा.

15 Nov, 23:12 (IST)

कोरोना के असम में रविवार को 93 नए मरीज पाए गए, वहीं इस महामारी से 389 मरीज ठीक हुए.

15 Nov, 22:28 (IST)

पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती के निधन के बाद हरियाणा उनके गांव में आज अंतिम संस्कार किया गया.

15 Nov, 21:44 (IST)

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे लेकिन 70 रैलियां नहीं हुई. राहुल गांधी तीन रैली में आए और प्रियंका गांधी आई ही नहीं.

15 Nov, 21:31 (IST)

राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी ने भी अहमद पटेल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. कोरोना संक्रमित अहमद पटेल की तबियत बिगड़ने के बाद उनके गुडगांव के वेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

15 Nov, 21:28 (IST)

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमद पटेल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

15 Nov, 21:05 (IST)

कोरोना के मुंबई में आज 574 नए मामले दर्ज किए गए. वहीं इसी महामारी से 15 लोगों की मौत हुई हैं.

15 Nov, 21:03 (IST)

मौसम विभाग केभविष्यवाणी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, संभल, बदायूं, बरेली, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी समेत कुछ जिलों में अगले तीन घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

15 Nov, 20:40 (IST)

बाबा केदारनाथ को संवारने का और पुनर्निमाण का कार्य प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में चल रहा है. आज बाबा केदार का आशीर्वाद लेने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के साथ हम यहां पहुंचे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत.

Read more


पाकिस्तान के सैनिकों ने शुक्रवार को कायराना हरकत करते हुए जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया. जिसमें चार सुरक्षाकर्मियों सहित दस लोगों की मौत हो गई. शहीद हुए जवानों में हरधन चंद्र रॉय, एसबी रमेशराव सुबोध घोष, सिपाही रुशिकेश रामचंद्र का नाम शामिल हैं. जिन्होंने पाकिस्तान की सेना से लोहा लेते हुए अपनी जान को देश के लिए न्योछावर कर दिया. जिनके शहादत को लेकर हर कोई सलाम कर रहा है.

वहीं बिहार में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक दल की संयुक्त बैठक आज होगी. इस बैठक में नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता चुना जाएगा. बैठक दोपहर 12.30 बजे सीएम नीतीश कुमार के घर पर होगी. इससे पहले आज सुबह 10.30 बजे बीजेपी ऑफिस में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. पहली बैठक सुबह 10.30 बजे बीजेपी दफ्तर में होगी जिसमें पार्टी के नए विधायक अपना नेता चुनेंगे. इसके बाद 12.30 बजे एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई है जिसमें एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

राजधानी दिल्ली में देर रात तक पटाखे जलाते हुए लोगों ने खुले आम एनजीटी के नियमों उन्लंघन किया. जिसके कारण कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 1000 के करीब पहुंचा. दिल्ली के पालम में खुलेआम पटाखे जलाए गए. साथ ही लगातार आतिशबाजी भी होती रही, जिसके कारण सड़कों पर पटाखों का कचरा भी देखा गया. दिल्ली के पांडव नगर में भी प्रतिबंध के बावजूद खूब पटाखे चले, जिसके कारण चारों तरफ धुंध छाई रही. बता दें कि दिल्ली-NCR में 30 नवंबर तक पटाखों की बिक्री और जलाने पर रोक है. नियम तोड़ने वालों पर 1 लाख रुपए तक के जुर्माने का भुगदान करना होगा, फिर भी दीवाली पर दिल्लीवालों ने नियमों को ताक पर रखकर पटाखे फोड़े.

 

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड