देश

VIDEO: इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, तेज आंधी के चलते पायलट ने कुछ देर तक हवा में उड़ाया विमान; यात्रियों में मचा हड़कंप

रविवार, 1 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 को लैंडिंग से ठीक पहले तेज आंधी और धूल भरी तूफान के कारण अचानक ऊंचाई पकड़नी पड़ी.

VIDEO: इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, तेज आंधी के चलते पायलट ने कुछ देर तक हवा में उड़ाया विमान; यात्रियों में मचा हड़कंप
Photo Credits: X/ @vani_mehrotra

Delhi Airport Flight Landing: रविवार, 1 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 को लैंडिंग से ठीक पहले तेज आंधी और धूल भरी तूफान के कारण अचानक ऊंचाई पकड़नी पड़ी. मौसम विभाग के अनुसार, उस समय हवाओं की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी. इसी के चलते फ्लाइट में बैठे यात्रियों को तेज झटकों का सामना करना पड़ा. पायलट ने यात्रियों को सूचित किया कि खराब मौसम के कारण विमान कुछ देर हवा में चक्कर लगाएगा और हालात सामान्य होने पर ही लैंडिंग की जाएगी.

कुछ समय बाद मौसम में सुधार होते ही फ्लाइट सुरक्षित लैंड कर गई. इस दौरान किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी और हवाई संचालन फिर सामान्य रूप से शुरू हो गया.

ये भी पढें: Birds on Board: मिनियापोलिस की फ्लाइट में घूसे 2 कबूतर, डेल्टा एयरलाइंस का वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).