Ratan Tata Hospitalized: भारत के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी, अचानक ब्लड प्रेशर कम होने से अस्पताल में हुए भर्ती
भारत के प्रमुख उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा (86) को सोमवार की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के स्रोतों के अनुसार, रतन टाटा को लगभग साढ़े 12 से 1 बजे के बीच गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया.
Ratan Tata Hospitalized: भारत के प्रमुख उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा (86) को सोमवार की सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के स्रोतों के अनुसार, रतन टाटा को लगभग साढ़े 12 से 1 बजे के बीच गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया. उनका ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया था, जिसके कारण उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करना पड़ा. अस्पताल में उन्हें प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शरुख अस्पी गोलवाला की अगुवाई में एक विशेषज्ञ टीम की देखरेख में रखा गया है. रतन टाटा की तबीयत को लेकर उनके चाहने वालों में चिंता व्याप्त है. उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में अपडेट्स का इंतजार किया जा रहा है. बता दें, टाटा ने अपने जीवन में कई समाजसेवी कार्य किए हैं और भारतीय उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
भारत के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी
Ratan Tata (86), industrialist, philanthropist and former chairman of Tata Sons, was rushed to Breach Candy hospital in the early hours of Monday.
Sources attached to the hospital confirmed that Ratan Tata was rushed to the hospital at around 12.30-1am in a… pic.twitter.com/4KXEQmM0vb
— Mid Day (@mid_day) October 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

