Railways Pay Tribute to Martyrs: भारतीय रेलवे ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जवानों के नाम पर रखा डीजल इंजनों के बेड़े का नाम
(Photo Credit : Twitter)

Indian Railways Pay Tribute to Martyrs: भारतीय सेना के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय रेलवे ने डीजल इंजनों के एक बेड़े का नाम 'ब्रेवहार्ट्स ऑफ इंडिया' के नाम पर रखा है. रेलवे द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक डीजल लोकोमोटिव का नाम मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के नाम पर रखा हुआ देखा जा सकता है.

ट्वीट में, रेलवे ने कहा, "भारतीय रेलवे हमारे शहीदों को हार्दिक श्रद्धांजलि देता है. डीजल इंजनों के बेड़े का नाम हमारे बहादुर नायकों के नाम पर रखा गया है. IR उनके असाधारण नेतृत्व और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है."