पाकिस्तान को एक और झटका, इमरान को जिस देश से थी सबसे ज्यादा आस भारत उसी के साथ मिलकर कर रहा है संयुक्‍त अभ्‍यास

आईएनएस त्रिकंड की कमांड कैप्‍टन विशाल बिशनोई के हाथो में है और यह जहाज भारतीय नौसेना का अग्रणी फ्रीगेट है. यह जहाज विभिन्‍न हथियारों और दूर-संवेदी उपकरणों से लैस है. यह जहाज भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान का हिस्‍सा है और मुम्‍बई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ऑफ चीफ के परिचालन कमान के अधीन है.

भारतीय नौसेना और कतर की शाही नौसेना के बीच संयुक्‍त अभ्‍यास

Indian Navy Joint Drill With Royal Qatar Navy: इंडियन नेवी और कतर की शाही नेवी के बीच 17 से दोहा के करीब ‘ज़ायर-अल-बह्र’ में संयुक्‍त अभ्‍यास चल रहा है. ये अभ्‍यास 21 नवंबर तक चलेगा. इस अभ्यास में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय नौसेना की गाईडेड मिसाइल स्‍टेल्‍थ फ्रीगेट आईएनएस त्रिकंड और गश्‍ती हवाई जहाज पी8-I दोहा पहुंचे हैं. ‘ज़ायर-अल-बह्र’ 2019 से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग मजबूत होगा और परिचालन क्षमता बढ़ेगी. इस दौरान तीन दिन बंदरगाह पर और दो दिन समुद्र में अभ्‍यास किया जायेगा. बंदरगाह में होने वाले अभ्‍यास में गोष्‍ठी, पेशेवराना बातचीत, खेल, सामाजिक और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं. समुद्र में किये जाने वाले अभ्‍यास में सतह पर की जाने वाली कार्रवाई, वायु सुरक्षा और समुद्री निगरानी, आतंकवाद विरोधी कार्रवाई इत्‍यादि शामिल हैं.

इस अभ्‍यास से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में इजाफा होगा और आतंकवाद, समुद्री डाकुओं के आतंक का मुकाबला करने तथा समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ेगा. आईएनएस त्रिकंड की कमांड कैप्‍टन विशाल बिशनोई के हाथो में है और यह जहाज भारतीय नौसेना का अग्रणी फ्रीगेट है. यह जहाज विभिन्‍न हथियारों और दूर-संवेदी उपकरणों से लैस है. यह जहाज भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान का हिस्‍सा है और मुम्‍बई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ऑफ चीफ के परिचालन कमान के अधीन है. पी8-I गश्‍ती हवाईजहाज समुद्री निगरानी के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है.

कतर की शाही नौसेना के जो जहाज और पोत अभ्‍यास में शामिल होंगे, उनमें एंटी-शिप मिसाइल से लैस बरजान क्‍लास फास्‍ट अटैक क्राफ्ट और राफेल युद्धक विमान भी शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड