भारतीय सेना ने कर्मियों को 'हनी ट्रैप' को लेकर किया आगाह, जारी की एडवाइजरी

भारतीय सेना ने हनी ट्रैप की घटनाओं के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है, जिसमें अपने कर्मियों को आध्यात्मिक नेताओं या विदेशी मूल की महिलाओं के साथ दोस्ती से बचने व सर्तक रहने को कहा है. सेना ने पाकिस्तान से संबद्ध 150 प्रोफाइल्स की पहचान की है, जिसका इस्तेमाल भारतीय सेना कर्मियों को हनी ट्रैप करने के लिए किया जा रहा है.

भारतीय सेना (Photo Credits: PTI)

भारतीय सेना (Indian Army) ने हनी ट्रैप (Honey Trap) की घटनाओं के मद्देनजर एडवाइजरी (Advisory) जारी की है, जिसमें अपने कर्मियों को आध्यात्मिक नेताओं या विदेशी मूल की महिलाओं के साथ दोस्ती से बचने व सर्तक रहने को कहा है. सेना ने पाकिस्तान (Pakistan) से संबद्ध 150 प्रोफाइल्स की पहचान की है, जिसका इस्तेमाल भारतीय सेना कर्मियों को हनी ट्रैप करने के लिए किया जा रहा है. यह एडवाइजरी मध्य अक्टूबर में जारी की गई. इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां भारतीय सुरक्षा कर्मियों को निशाना बना रही है, जिसमें खास तौर से संवेदनशील इलाकों में तैनात भारतीय सेना के जवान शामिल हैं.

सेना ने सभी से सोशल मीडिया पर संवेदनशील जानकारी का खुलासा नहीं करने और हनी ट्रैप के प्रयासों से सतर्क रहने को कहा है. भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान के ऑपरेटिव सोशल मीडिया के जरिए वरिष्ठ सेना अधिकारियों के कांटैक्ट नंबर व तैनाती पैटर्न जुटा रहे हैं." यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की सेना ने इमरान खान को सबित किया झूठा, भारतीय सिखों को करतारपुर जाने के लिए जरूरी होगा पासपोर्ट.

पाकिस्तान के सोशल मीडिया के ऑपरेटिव भारतीय मूल के व्यक्ति के रूप में नाम बदलकर छद्म नामों जैसे विक्रम नाम और खुद को सेना मुख्यालय से काल कर रहे बताकर या इंश्योरेंस अधिकारी बनकर जानकारी ले रहे हैं. अधिकारी ने कहा, "बाबा और आध्यात्मिक विचार से जवानों को फंसाना नया चलन है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड