कल दोपहर 1 बजे से लापता वायुसेना के AN-32 विमान का अभी नहीं मिला कोई सुराग, सेना सर्च अभियान में जुटी
रात भर जारी सर्च अभियान के बावजूद AN-32 विमान का कुछ पता नहीं चल सका. वायुसेना अपने लापता विमान को खोजने के लिए सभी प्रमुख संसाधनों का उपयोग कर रही है.
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के एएन -32 (AN-32) विमान की खोज के लिए वायुसेना और थल सेना का बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है. रात भर जारी सर्च अभियान के बावजूद AN-32 विमान का कुछ पता नहीं चल सका. वायुसेना अपने लापता विमान को खोजने के लिए सभी प्रमुख संसाधनों का उपयोग कर रही है. लापता विमान की तलाश के लिए वायुसेना ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान और C-130 स्पेशल ऑपरेशन विमान को भी रवाना किया है. इस सर्च अभियान में इंडियन आर्मी भी शामिल है.
बता दें कि भारतीय वायुसेना का रूस निर्मित एएन-32 एयरक्राफ्ट सोमवार दोपहर असम के जोरहाट से उड़ान भरने के करीब 35 मिनट बाद लापता हो गई. इस विमान में आठ क्रू मेंबर सहित कुल 13 लोग सवार थे. विमान ने अरुणाचल प्रदेश के मेनचुका एडवांस्ड लैडिंग ग्राउंड के लिए जोरहाट से दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरी और करीब एक बजे उसका जमीनी नियंत्रण से संपर्क टूट गया.
#UPDATE: Indian Air Force’s missing AN-32 aircraft with 13 people on board is still not located. C-130J and ground patrols of the Army are still carrying out search operations. pic.twitter.com/qwCoAErHuX
— ANI (@ANI) June 4, 2019
एएन -32 रूस निर्मित वायुयान है और वायुसेना बड़ी संख्या में इन विमानों का इस्तेमाल करती है. यह दो इंजन वाला ट्रर्बोप्रॉप परिवहन विमान है. अधिकारियों ने कहा कि मेनचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड चीन की सीमा से ज्यादा दूर नहीं है. यह करीब 35 किलोमीटर दूर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2019 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

