देश

Pakistan ने जहां किए थे ड्रोन और मिसाइल हमले, वहीं युद्धाभ्यास करेगी Indian Air Force; भारत ने एयरस्पेस बैन भी 23 अगस्त तक बढ़ाया

भारत सरकार ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने घरेलू हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) में एंट्री पर लगी पाबंदी को अब 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया है.

Pakistan ने जहां किए थे ड्रोन और मिसाइल हमले, वहीं युद्धाभ्यास करेगी Indian Air Force; भारत ने एयरस्पेस बैन भी 23 अगस्त तक बढ़ाया

India Pakistan Airspace Ban: भारत सरकार ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने घरेलू हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) में एंट्री पर लगी पाबंदी को अब 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया है. इस बारे में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोले ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह फैसला सुरक्षा कारणों और रणनीतिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. दरअसल, पाकिस्तान ने भी भारतीय एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर रखा है और हाल ही में इसे 24 अगस्त तक के लिए बढ़ाया है. ऐसे में भारत की तरफ से भी यह प्रतिबंध बरकरार रखा गया है.

ये भी पढें: Chennai-Gulf Flights Cancelled: गल्फ एयरस्पेस बंद होने का असर, चेन्नई से आने-जाने वालीं 11 उड़ानें रद्द

भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बैन 23 अगस्त तक बढ़ाया

सुरक्षा नीतियों के चलते उठाया गया कदम

मंत्री मोहोले ने कहा कि 'नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी कर पाकिस्तानी विमानों की एंट्री पर रोक को आगे बढ़ा दिया गया है. ये कदम देश की सुरक्षा नीतियों के अनुरूप और मौजूदा परिस्थितियों में जरूरी भी है.'

23-25 जुलाई के बीच IAF का युद्धाभ्यास

इसी के साथ एक और बड़ी जानकारी ये सामने आई है कि भारतीय वायुसेना (IAF) राजस्थान बॉर्डर के पास 23 से 25 जुलाई के बीच एक बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही है. इस अभ्यास में बाड़मेर से लेकर जोधपुर तक का इलाका शामिल होगा.

यह वही क्षेत्र है, जहां पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमले किए गए थे. उस वक्त पाकिस्तान की तरफ से बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों को निशाना बनाया गया था.

अपनी तैयारी का प्रदर्शन करेगी वायुसेना

अब इस सैन्य अभ्यास के जरिए भारतीय वायुसेना अपनी तैयारी का प्रदर्शन करेगी और सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा. इस दौरान हवाई गतिविधियों को लेकर खास सतर्कता बरती जाएगी.

हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि ये अभ्यास पहले से तय है और इसका उद्देश्य सिर्फ तैयारी की समीक्षा करना है, लेकिन रणनीतिक दृष्टि से ये कड़ा संदेश देने जैसा भी माना जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).