दुश्मनों की अब खैर नहीं, भारतीय वायुसेना को फ्रांस से मिला पहला राफेल विमान, IAF की ताकत हुई दोगुनी

सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना को फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन ने पहला राफेल लड़ाकू विमान गुरुवार को सौंप दिया है. इस दौरान वाइस चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी मौजूद रहे और उन्होंने करीब 1 घंटे तक इस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी.

राफेल विमान (Photo Credits: ANI)

नईदिल्ली: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) से दुश्मनी लेने वालों की अब खैर नहीं है, क्योंकि भारत को फ्रांस से पहला राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Combat Aircraft) मिल गया है. इस लड़ाकू विमान के वायुसेना के बेडे़ में शामिल होने के बाद इसकी ताकत दोगुनी हो जाएगी. बता दें कि भारतीय वायुसेना (IAF) इस विमान का काफी समय से इंतजार कर रही थी और अब उसे पहला राफेल विमान मिल गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) की खबर के अनुसार, भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने बताया है कि फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation in France) ने पहला राफेल लड़ाकू विमान गुरुवार को सौंप दिया है. इस दौरान वाइस चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी (Deputy Air Force Chief Air Marshal VR Chaudhary) मौजूद रहे और उन्होंने करीब 1 घंटे तक इस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी.

भारतीय वायुसेना को मिला पहला राफेल विमान-

हालांकि इस विमान को भारत को सौंपने से पहले ही भारतीय पायलटों के छोटे बैचों को फ्रांसीसी वायुसेना के विमानों के लिए प्रशिक्षित कर दिया गया है. इसके अलावा मई 2020 तक भारतीय वायुसेना के तीन अलग-अलग बैचो में 24 पायलटों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा. यह भी पढ़ें: राफेल जेट लेने फ्रांस जाएंगे राजनाथ सिंह और वायुसेना चीफ बीएस धनोआ, PAK से तनातनी के बीच बढ़ेगी भारत की सैन्य ताकत

ज्ञात हो कि सितंबर 2016 में भारत सरकार ने फ्रांस सरकार की दसॉल्ट एविएशन के साथ 36 लड़ाकू राफेल विमानों को लेकर सौदा किया था. दरअसल, साल 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई तो उन्होंने वायुसेना को और ताकतवर बनाने की दिशा में काम किया और 2016 में फ्रांस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने राफेल डील साइन किया था, जिसके बाद अब भारत को पहला राफेल विमान मिल गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट