BREAKING: भारतीय वायुसेना चीफ एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने PM मोदी से की मुलाकात
भारतीय वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है. भारत के संभावित जवाबी हमले से पाकिस्तान में डर और गीदड़भभकियों का माहौल बना हुआ है.
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव में तेजी आई है. आज भारतीय वायुसेना प्रमुख चीफ एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने इस गंभीर स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में सीमा पर बढ़ते तनाव और सुरक्षा पर विचार-विमर्श हुआ.
वहीं कल शाम नौसेना चीफ दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. इन घटनाओं से यह स्पष्ट हो रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है, और दोनों देशों की सेनाएं चौकस हैं.
Indian Air Force Chief Air Marshal Amar Preet Singh is meeting Prime Minister Narendra Modi right now: Sources pic.twitter.com/qytnt88F0G
— ANI (@ANI) May 4, 2025
पाकिस्तान में इस समय भय का माहौल है. उन्हें भारत के संभावित हमले का डर सता रहा है. पाकिस्तान के नेता और सेना, दोनों ही इस तनावपूर्ण स्थिति में गीदड़भभकियां दे रहे हैं, जो किसी भी युद्ध जैसी स्थिति के संकेत हो सकते हैं. पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत पर आरोप लगाए जा रहे हैं, और उसकी सेना भारत के खिलाफ अपनी तैयारियों को बढ़ा रही है.
वहीं दूसरी ओर, भारत आक्रामक रुख अपनाए हुए है. भारतीय सेना और वायुसेना की तैयारी पूरी तरह से युद्ध के लिए सक्षम नजर आ रही है. भारतीय वायुसेना प्रमुख की प्रधानमंत्री से मुलाकात इस बात का संकेत है कि भारतीय सरकार और सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

