India COVID-19 Update: भारत में कोरोना के मामलों में बड़ी उछाल, बीते 24 घंटे में 194720 नए केस, 442 मरीजों की मौत
कोविड-19 टेस्ट (Photo Credits: ANI)

India COVID-19 Update: भारत में कोरोनावायरस के मामले डरावने होने जा रहे हैं. क्योंकि एक दिन बार कोरोना के मामलों में बड़ी उछाल आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,94,720 नए केस पाए गए हैं. वहीं इस महामारी से 442 लोगों की जान गई हैं. राहत के बात है कि 60,405 मरीज ठीक हुए हैं. जिन्हें अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल सक्रिय मामले 9,55,319 है. पॉजिटिविटी रेट 11.05 फीसदी है. बताना चाहेंगे कि भारत में कल कोरोना के 1,68,063 मामले पाए गए. कल की अपेक्षा भारत में आज बड़ी उछाल है. देश में Omicron  के मामले भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. देश में अब तक Omicron के 4,868 केस दर्ज किये गए हैं.