बारामूला से भुज तक PAK सीमा के पास दिखे 26 ड्रोन, भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब; सेना अलर्ट पर
भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं. डिफेंस सूत्रों के अनुसार, 26 जगहों पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई है, जो कि उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में गुजरात के भुज तक फैली हुई है.
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं. डिफेंस सूत्रों के अनुसार, 26 जगहों पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई है, जो कि उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में गुजरात के भुज तक फैली हुई है. इनमें कुछ ड्रोन हथियारों से लैस होने की आशंका है, जो नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए खतरा बन सकते हैं. जिन स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं, उनमें शामिल हैं बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नागरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कच्छ का कुवरबेट और लखी नाला. इन इलाकों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) दोनों के पास ड्रोन गतिविधियों की पुष्टि हुई है.
जम्मू, पंजाब, राजस्थान के कई शहरों में पाकिस्तान ने ड्रोन से किया हमला, फिरोजपुर में एक परिवार घायल.
फिरोजपुर में नागरिकों पर ड्रोन हमला
डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, फिरोजपुर में एक सशस्त्र ड्रोन ने सीधे एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाया, जिससे एक स्थानीय परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई है और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी और सैनिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया है.
सेना दे रही मुहंतोड़ जवाब
Drones have been sighted at 26 locations ranging from Baramulla in the North to Bhuj in the South, along both the International Border and the Line of Control with Pakistan. These include suspected armed drones posing potential threats to civilian and military targets.
The… pic.twitter.com/b5PepfcCRw
— ANI (@ANI) May 9, 2025
सेना हाई अलर्ट पर
देश की सुरक्षा एजेंसियां और भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह सतर्क हैं. हर संदिग्ध ड्रोन की निगरानी और उसे निष्क्रिय करने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है. हर गतिविधि पर करीबी नजर रखी जा रही है और जहां भी खतरे की आशंका होती है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है.
सीमा क्षेत्र के नागरिकों के लिए चेतावनी
सरकार और सुरक्षा बलों ने विशेष रूप से सीमा से लगे इलाकों के नागरिकों से अपील की है कि:
- बिना जरूरी कारण घर से बाहर न निकलें.
- स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें.
- किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना दें.
डिफेंस सूत्रों ने साफ किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता और एहतियात बेहद जरूरी है. देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि जनता और सरकार मिलकर एकजुट होकर हर चुनौती का सामना करें.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

