सभी वयस्कों के लिए बूस्टर डोज पर विचार कर रही है केंद्र सरकार: रिपोर्ट
वैक्सीनेशन (Photo Credit-PTI)

भारत सभी वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक के लिए योग्य बनाने पर विचार कर रहा है. वर्तमान में कई देशों में संक्रमण बढ़ रहा है और कुछ भारतीयों को तीसरी खुराक के बिना विदेश यात्रा करना मुश्किल लगता है इसलिए सरकार अब सभी वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने का विचार कर रही है.

सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि क्या अन्य समूहों को मुफ्त में बूस्टर प्रदान किया जाए. सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है.''