IT Notice To Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प को लगा बड़ा झटका! इनकम टैक्स विभाग ने दिया 605 करोड़ रुपये का नोटिस
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि उसे इनकम टैक्स विभाग से टैक्स और ब्याज के रूप में 605 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस मिला है.
ई दिल्ली, 4 अप्रैल: ऑटो दिग्गज हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को कहा कि उसे इनकम टैक्स विभाग से टैक्स और ब्याज के रूप में 605 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस मिला है.
हीरो मोटोकॉर्प ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "कंपनी को 3 अप्रैल को आयकर विभाग से छह मूल्यांकन वर्षों से संबंधित नोटिस प्राप्त हुए हैं." कंपनी ने खुलासा किया कि टैक्स की मांग 308.65 करोड़ रुपये है, बाकी 296.22 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में है.
देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता ने कहा, "यह मूल्यांकन वर्ष 2013-14 से 2017-18 और 2019-20 के लिए है." कंपनी ने यह भी कहा कि वह इन आदेशों के खिलाफ अपील दायर करेगी और आदेश में सुधार की मांग करेगी.
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा, "प्रबंधन की राय में टैक्स की मांग से कंपनी की वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा."
Tags
संबंधित खबरें
Income Tax Refund Update: इनकम टैक्स रिफंड में क्यों हो रही है देरी? अगर आपका ITR अब भी पेंडिंग है तो क्या करें, यहां जानें पूरी जानकारी
Union Budget 2026-27: बजट पेश होने के बाद 1 अप्रैल से लागू होंगे नए इनकम टैक्स एक्ट, ITR फाइलिंग की बढ़ाई गई डेडलाइन
Budget 2026: बजट से आम जनता को बड़ी राहत, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं, वित्त मंत्री की घोषणाओं में जानें क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?
Budget 2026 Live Updates: लोगों को बड़ी राहत, बजट में Income Tax में कोई बदलाव नहीं,
\