News

VIDEO: फतेहपुर जिले में गांव के लोगों पर भेड़िए ने किया जानलेवा हमला, चार लोग समेत मवेशी हुए घायल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बहादुरपुर कोटरा गांव में रात को भेड़िए ने बाहर बरामदे में सो रहे है गांव के लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में चार लोग और कुछ मवेशी घायल हो गए.

VIDEO: फतेहपुर जिले में गांव के लोगों पर भेड़िए ने किया जानलेवा हमला, चार लोग समेत मवेशी हुए घायल
Credit-(X ,@NiwanTimesInd)

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बहादुरपुर कोटरा गांव में रात को भेड़िए ने बाहर सो रहे है गांव के लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में चार लोग और कुछ मवेशी घायल हो गए.घटना के बाद लोगों ने शोर मचाया तो भेड़िया जंगल की तरफ भाग गया. इस घटना के बाद हमले में घायल गांव के लोगों का इलाज हॉस्पिटल में जारी है.

घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत फ़ैल गई है. गांव के लोगों का कहना है की इससे पहले भी जंगली जानवरों के हमले हुए है. ये भी पढ़े:Wolf Scare in UP: वन विभाग ने 5वें भेड़िये को पकड़ा, बचे हुए जानवर को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी (वीडियो देखें)

फतेहपुर जिले में जंगली जानवर का हमला 

बता दें की कुछ महिने पहले बहराइच जिले में भेड़ियों के झुंड ने भी काफी आतंक मचाया था और कई लोगों पर लगातार रोजाना हमले किए थे. इसके बाद वन विभाग की टीम की ओर से कई दिनों की मशक्कत के बाद आखिरकार इनको कैद किया गया था. अब फिर से हमले के बाद गांव के लोग भी दहशत में आ गए है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).