VIDEO: बिहार में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान टूट गई टीन की छत, सैकड़ों लोग गिरे नीचे; सामने आया हादसे का वीडियो

बिहार के छपरा में बड़ा हादसा हुआ है. यहां इसुआपार के महावीर मेले में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान टीन की छत गिरने से सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Photo- X

Chhapra Orchestra Accident: बिहार के छपरा में बड़ा हादसा हुआ है. यहां इसुआपार के महावीर मेले में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान टीन की छत गिरने से सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों की संख्या में स्थानीय लोग डांस देखने के लिए बालकनी, पेड़ और इमारतों की छतों पर चढ़े हुए हैं. कुछ लोग स्टेज के आसपास और सड़क किनारे खड़े हैं. करीब 100 लोग टीन की छत पर खड़े होकर आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे हैं, तभी अचानक टीन की छत गिर गई और उसके नीचे खड़े कई लोग दब गए.

छत के अचानक गिरने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और लोग चीखने-चिल्लाने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: Bhojpur Gun Factory Busted: बिहार के भोजपुर में बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

बिहार में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान टूट गई टीन की छत

इस हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. हादसे की सूचना के बाद दो थानें की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड