Adulterated Milk: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में यूपीएफडीए (UPFDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध दूध मिलावट संचालन (Adulterated Milk) का भंडाफोड़ किया है. दरअसल, खाद्य विभाग (Food Department) ने 5 हजार मिलावटी दूध का टैंकर पकड़ा और उसे सड़क पर बहा दिया. दूध का टैंकर मध्य प्रदेश से आगरा जा रहा था, जिसे शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने आगरा-बाह मार्ग पर पकड़ लिया. टैंकर से भरे मिलावटी दूध को सड़क पर खाली करा दिया गया. टीम ने बताया कि मिलवटी दूध के नमूने एकत्र किए गए हैं और जांच परिणामों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह त्वरित कार्रवाई सभी के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने की एफएसएसएआई की प्रतिबद्धता को दोहराती है. बताया जा रहा है कि मिलावटी दूध के सैंपल जांच की रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: मिलावटी दूध उत्पाद मामले में ईडी ने कई शहरों में मारे छापे
आगरा में मिलावटी दूध के अवैध कारोबार का भंडाफोड़
#UPFDA ने आगरा में अवैध दूध मिलावट संचालन का भंडाफोड़ किया। एक दूध टैंकर में संदिग्ध मिलावटी दूध जब्त किया गया।नमूने एकत्र किए और जांच परिणामों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह त्वरित कार्रवाई सभी के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने की #FSSAI की प्रतिबद्धता को दोहराती है pic.twitter.com/aE7YLwNyZW
— FSSAI (@fssaiindia) July 13, 2025













QuickLY