Rajasthan: भारतीय वायु सेना के अटैक हेलिकॉप्टर Mi-35 की हनुमानगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग (Watch Video)
Attack Helicopter Mi-35 (Photo: ANI)

भारतीय वायु सेना के अटैक हेलिकॉप्टर Mi-35 (Attack Helicopter Mi-35) की मंगलवार को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. तकनीकी खामी की वजह से यह लैंडिग हुई. हेलिकॉप्टर की यह लैंडिंग धोलीपाल-किकरवाली गांव के बीच एक खेत में हुई. हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट और एक फ्लाइट इंजीनियर सुरक्षित हैं. गांव के पास हेलिकॉप्टर उतरने की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई.

रिपोर्ट के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 5 लोग सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं. हेलिकॉप्टर के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी.