दुश्मनों से निपटने के लिए वायु सेना की क्षमता बढ़ाने की जरुरत है: वायुसेना प्रमुख
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने बुधवार को कहा कि दुनिया में कोई भी देश उस तरह के गंभीर खतरे का सामना नहीं कर रहा है जैसा भारत कर रहा है।
नयी दिल्ली: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने बुधवार को कहा कि दुनिया में कोई भी देश उस तरह के गंभीर खतरे का सामना नहीं कर रहा है जैसा भारत कर रहा है.
उन्होंने कहा कि दुश्मनों के इरादे रातोंरात बदल सकते हैं और वायु सेना को उनके स्तर के बल की जरुरत है.
वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के पड़ोसी निष्क्रिय नहीं बैठे हैं और चीन जैसे देश अपनी वायु सेना का आधुनिकीकरण कर रहे हैं. ‘‘भारतीय वायु सेना के बल की संरचना, 2035’’ पर एक संगोष्ठी में धनोआ ने कहा कि सरकार भारतीय वायु सेना की क्षमताएं बढ़ाने के लिए राफेल लड़ाकू विमान और एस-400 मिसाइल खरीद रही है.
उन्होंने राफेल विमान के केवल दो बेड़ों की खरीद को उचित बताते हुए कहा कि इस तरह के खरीद के उदाहरण पहले भी रहे हैं.
संबंधित खबरें
Ladki Bahin Yojana E-KYC Update: लाड़की बहनों को ई-केवाईसी सुधार का आखिरी मौका, 31 मार्च तक न करने पर रुक सकती है किस्त
CIDCO Navi Mumbai Housing Lottery 2026: नवी मुंबई में सिडको का सस्ते दाम में घर पाने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख और जरूरी शर्तें
8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, सिर्फ सैलरी ही नहीं, काम के आधार पर इन्क्रीमेंट और DA मर्जर की तैयारी में सरकार
8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, फिटमेंट फैक्टर और वेतन वृद्धि को लेकर मंथन तेज, जानें कब लागू होंगी सिफारिशें
\