Hyderabad Shocker: तेलंगाना के खम्मम जिले में ऑटोरिक्शॉ-कार की टक्कर में दो की मौत

तेलंगाना के खम्मम जिले में मंगलवार को दिहाड़ी मजदूरों को ले जा रहे एक ऑटोरिक्शा से एक कार की टक्कर हो गई जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. हादसा एनकोर के पास हुआ.

Road Accident (Photo: PTI)

हैदराबाद, 25 अप्रैल: तेलंगाना के खम्मम जिले में मंगलवार को दिहाड़ी मजदूरों को ले जा रहे एक ऑटोरिक्शा से एक कार की टक्कर हो गई जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. हादसा एनकोर के पास हुआ. टक्कर में कुल 14 लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. दो महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उनकी पहचान कल्लूर निवासी वरम्मा और वेंकटम्मा के रूप में हुई है. कल्लूर के मजदूर एनकोर मंडल के रेपल्लेवाड़ा गांव में खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे. एंबुलेंस आने में देरी होने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड