हैदराबाद रेपकांड: चारों आरोपी एनकाउंटर में ढेर, कहीं भीड़ ने बरसाए फूल तो कहीं कंधो पर लोग पुलिस वालों को लेकर नाचे

हैदराबाद में डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया. पुलिस आरोपियों को शुक्रवार की सुबह को घटना को दोबारा रीक्रिएट करने के लिए घटनास्थल पर लेकर आई थी. जहां से पुलिस को चकमा देकर आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की. जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उनकी मौत गई. वहीं इस घटना के बाद नेता से लेकर जनता तक अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया है. जहां पर लोग हैदराबाद पुलिस के जवानों को अपने कंधो पर बिठाकर जवानों का अभिवादन कर रहे हैं.

पुलिस के जवानों के साथ जश्न मनाते हुए जनता ( फोटो क्रेडिट- ANI )

हैदराबाद में डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया. पुलिस आरोपियों को शुक्रवार की सुबह को घटना को दोबारा रीक्रिएट करने के लिए घटनास्थल पर लेकर आई थी. जहां से पुलिस को चकमा देकर आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की. जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उनकी मौत गई. वहीं इस घटना के बाद नेता से लेकर जनता तक अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया है. जहां पर लोग हैदराबाद पुलिस के जवानों को अपने कंधो पर बिठाकर जवानों का अभिवादन कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी एनआईए के वीडियो में देखा जा सकता है कि एनकाउंटर के बाद जनता में खुशी है और वे पुलिस के जवानों के साथ उसे बांट रहे हैं.

वहीं महिलाओं ने पुलिस के जवानों को राखी बांधी. तो कहीं पर लोगों ने पुलिस के उपर फूलों की बारिश की. वहीं पीड़िता के पिता ने कहा, इससे उसे शांति मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना सरकार पुलिस और उन सभी लोगों को धन्यवाद किया, जो मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहे. उन्होंने आगे कहा, मुझे मेरी बेटी वापस नहीं मिलेगी, लेकिन इससे एक सख्त संदेश जरूर जाएगा. इससे डर पैदा होगा और मेरी बेटी के साथ जो हुआ उसे दोबारा करने की अपराधियों की हिम्मत नहीं होगी. यह भी पढ़ें:- हैदराबाद रेपकांड: ये पहली बार नहीं जब महिलाओं पर बर्बरता करने वालों का हुआ एनकाउंटर, 2008 में भी हुआ था ठीक ऐसा ही.

पुलिस के साथ लोगों ने मनाया जश्न

पुलिस को महिलाओं ने बांधी राखी

पुलिस पर फूलों की वर्षा

जानें पूरा मामला

गौरतलब हो कि 25 वर्षीय पशु चिकित्सक के साथ 27 नवंबर की रात शमशाबाद में आउटर रिंग रोड के पास दो ट्रक ड्राइवरों और दो क्लीनरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. इसके बाद चारों ने घटनास्थल से 28 किलोमीटर दूर शादनगर शहर के पास शव ले जाकर उसे आग के हवाले कर दिया था. पुलिस चारों आरोपियों को शुक्रवार की सुबह को घटना को दोबारा रीक्रिएट करने के लिए घटनास्थल पर लेकर आई थी. कथित तौर पर चारों आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में वे मारे गए.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स