Weather Forecast Tomorrow: कैसा रहेगा कल का मौसम? यहां जानें 21 अगस्त का पूर्वानुमान; VIDEO

स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, असम और मेघालय में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

Photo Credit- ANI

Weather Forecast Tomorrow: देशभर में मानसून अब अपने आखिरी चरण में है. सभी राज्यों में बारिश का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 21 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वीनुमान जारी कर दिया है. आईएमडी ने बांग्लादेश के मध्य भागों पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से लेकर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही अगले 2 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर भारी से लेकर बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है.

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि आज दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कल से बारिश कम होने की संभावना है. रिज वेधशाला ने कल रात 72 मिमी बारिश दर्ज की है.

ये भी पढें: Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक सुहाना रहेगा मौसम, जलभराव और जाम से जूझेंगे लोग; VIDEO

कैसा रहेगा कल का मौसम?

दिल्ली में कल से बारिश कम होने की संभावना

मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी 21 अगस्त, बुधवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, असम और मेघालय में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थान के ऊपर भारी बारिश होने के आसार हैं.

वहीं, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दक्षिण गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड