Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 6 लोगों की मौत- VIDEO
Road Accident (img: File photo)

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां शुक्रवार तड़के 5 बजे क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली गांव के पास हाईवे पर दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हुई है. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई है. मृतकों की पहचान पश्चिमी गोदावरी जिले के तल्लारेवु के निवासियों के रूप में की गई है. हादसे के वक्त ट्रक में कुल 10 लोग सवार थे. एक ट्रक कृ्ष्णा जिले के बंटुमिली की ओर जा रही थी और दूसरी पुडुचेरी से भीमावरम की ओर जा रही थी. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में दो ट्रकों की टक्कर में 6 लोगों की मौत