हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, चंबा में बस गहरी खाई में गिरी, 12 यात्रियों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पंचपुला पुल के पास एक बस के शनिवार शाम को 200 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा जिले में पंचपुला पुल के पास एक बस के शनिवार शाम को 200 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा डलहौजी उपमंडल के बानीखेत के पास हुआ है. यह बस डलहौजी से पंजाब के पठानकोट जा रही थी.
चंबा की पुलिस अधीक्षक मोनिका भुतुनगुरु ने कहा कि हादसे में कई मुसाफिर जख्मी हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
उन्होंने बताया कि डलहौजी के पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में एक राहत दल मौके पर पहुंच गया है और बचाव अभियान चल रहा है.
संबंधित खबरें
Mancherial Horror: तेलंगाना के मंचिरियाल में दर्दनाक हादसा, लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
VIDEO: मुंबई से सटे ठाणे में बड़ा हादसा, टेस्ट ड्राइव के दौरान गहरे गड्ढे में गिरी Tata Sierra, महिला चालक समेत 3 लोग जख्मी
Navi Mumbai News: नवी मुंबई की सड़कों पर अब महिलाएं संभालेंगी स्टीयरिंग, NMMT में 400 महिला ड्राइवरों की होगी भर्ती
Vallabh Maheshwari Dies: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार हादसे में शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की मौत, BMW पलटने से गई जान; जानें उनके बारे में
\