Kolkata Doctor Rape Murder: उसके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया... मृतक डॉक्टर की मां ने लिखा भावुक पत्र; बताया क्या चाहती थी बेटी

यह पत्र शिक्षक दिवस के मौके पर लिखा गया, जिसमें मां ने अपनी बेटी के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “क्योंकि उसे आप जैसे अच्छे शिक्षक मिले, वह डॉक्टर बन सकी... लेकिन उसके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया.”

Kolkata Doctor's Mother Pens Heartfelt Letter | X

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में दरिंदगी की शिकार हुई जूनियर महिला डॉक्टर की मां ने एक पत्र के जरिए अपना दर्द बयां किया है. लेडी डॉक्टर जिन्हें को 9 अगस्त को RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या का शिकार बनाया गया था. अब मृतक डॉक्टर की मां ने अपनी बेटी के सपनों और समर्पण को लेकर एक भावुक पत्र लिखा है. यह पत्र उन शिक्षकों को समर्पित है, जिन्होंने उनकी बेटी को डॉक्टर बनने में मदद की थी. मां ने पत्र में बताया कि उनकी बेटी का सपना डॉक्टर बनना था, लेकिन यह सपना धन-संपत्ति के लिए नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ठीक करने के लिए था.

Kolkata Doctor Rape Murder: रिश्वत के आरोपों को TMC ने बताया झूठा, जारी किया पीड़िता के पिता का पुराना वीडियो.

यह पत्र शिक्षक दिवस के मौके पर लिखा गया, जिसमें मां ने अपनी बेटी के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “क्योंकि उसे आप जैसे अच्छे शिक्षक मिले, वह डॉक्टर बन सकी... लेकिन उसके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया.” मां ने अपनी बेटी के साथ की एक बातचीत को याद करते हुए कहा, "मेरी बेटी कहती थी, ‘मां, मुझे पैसे नहीं चाहिए, मुझे बस अपने नाम के आगे बहुत सारी डिग्रियां चाहिए और जितना हो सके उतने मरीजों को ठीक करना है."

Kolkata Rape Murde: डॉक्टर की हत्या के दूसरे ही दिन संदीप घोष ने की थी सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश? BJP ने शेयर किया रेनोवेशन के आदेश वाला पत्र.

उस दिन की घटना को याद करते हुए मां ने बताया कि उनकी बेटी ने अपने आखिरी दिन भी कई मरीजों का इलाज किया था. मां ने लिखा "गुरुवार को भी वह घर से निकली और अस्पताल में कई मरीजों की मदद की. लेकिन वह ड्यूटी पर रहते हुए बेरहमी से मारी गई और उसके सपनों को खत्म कर दिया गया."

Kolkata Doctor Rape Murder: तस्वीर में क्राइम सीन पर दिखी भीड़, सबूतों से छेड़छाड़ पर कोलकाता पुलिस ने दी सफाई.

गोल्ड मेडल और बड़े सम्मान जीतने का सपना

डॉक्टर की मौत के बाद उनके पास एक डायरी मिली, जिसमें उनके सपनों का जिक्र था कि वह अपने मेडिकल करियर में गोल्ड मेडल और अन्य प्रतिष्ठित सम्मान जीतना चाहती थी.

मां ने न्याय की मांग

पत्र में महिला डॉक्टर की मां ने न्याय की मांग करते हुए लिखा, "एक मां के रूप में मैं सभी मेडिकल शिक्षकों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों, और नर्सिंग स्टाफ से अपील करती हूं कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी है तो वो सामने आएं. अच्छे लोगों की चुप्पी अपराधियों को और ताकतवर बनाती है."

महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी से दहल गया देश

8-9 अगस्त की दरमियानी रात इस आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी की गई. इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. डॉक्टर का शव RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया. आरोप सिविक वॉलंटियर संजय रॉय पर है, जिसे कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर CBI को सौंप दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट