Farmers Protest: दिल्ली के बॉर्डर पर जुटने लगे किसान, भारी संख्या में सुरक्षाबलों को किया गया तैनात- VIDEO
Farmers Protest | Credit- ANI

Farmers Protest: केंद्र सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने आज फिर दिल्ली मार्च का एलान किया है. किसान आज सुबह 11 बजे से जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए कूच करेंगे. किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के मद्देनजर दिल्ली के सभी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है. इसके अलावा भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया जा रहा है. वहीं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों के कूच को रोकने के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने कहा है कि किसान जेसीबी और ट्रैक्टर की बजाय बसों से दिल्ली जाएं.

वीडियो देखें: