VIDEO: राजस्थान के टोंक में भारी बारिश का कहर! जलमग्न सड़कों पर तैरती दिखीं मोटरसाइकिलें
Photo- IANS

Rajasthan Rains: राजस्थान के टोंक में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. भयंकर जलभराव के चलते मुख्य शहर की सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें जलमग्न सड़कों पर मोटरसाइकिलें को तैरती हुई दिखाई दे रही हैं. टोंक में आज सुबह से बारिश हो रही है. यहां बीसलपुर बांध के कैटमेंच एरिया में बारिश होने से बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.

जलमग्न सड़कों पर तैरती दिखीं मोटरसाइकिलें