Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी! रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट, मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी
(Photo Credits Twitter)

Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में मॉनसून का असर अब तेजी से दिखाई देने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे घाट क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं, मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है. IMD ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से जुड़े अपडेट्स पर ध्यान दें.

बारिश के चलते भूस्खलन और जलभराव की आशंका भी जताई गई है, खासकर पुणे घाट इलाकों में. प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

ये भी पढें: Aaj Ka Mausam, 23 June 2025: मध्यप्रदेश-पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा, उत्तराखंड-हिमाचल में भी अलर्ट जारी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी