Delhi Weather Today: दिल्ली और नोएडा में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; VIDEO

दिल्ली और नोएडा में बीती रात से ही भारी बारिश हो रही है. इससे शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बारिश के कारण राजधानी की सड़कों पर कई जगहों पर जलभराव हो गया है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार यानी 29 अगस्त के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

(Photo Credits ANI)

Delhi Weather Today: दिल्ली और नोएडा में बीती रात से ही भारी बारिश हो रही है. इससे शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बारिश के कारण राजधानी की सड़कों पर कई जगहों पर जलभराव हो गया है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार यानी 29 अगस्त के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, आज दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इस दौरान तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम का यह दौर 30 अगस्त को भी जारी रहेगा. शुक्रवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद 31 अगस्त और 1 सितंबर को मौसम शुष्क रहेगा.

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. दिल्ली (सफदरजंग) में कल 2.4 मिमी, लोधी रोड में 2.6 मिमी, आया नगर में 0.8 मिमी, पूसा में 0.5 मिमी और मयूर विहार में 2.5 मिमी बारिश हुई.

ये भी पढें: Gujarat Flood: गुजरात में बारिश और बाढ़ से 26 लोगों की मौत, प्रभावितों की मदद के लिए सेना ने संभाली जिम्मेदारी

दिल्ली और नोएडा में भारी बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मानसून की रेखा लगातार दिल्ली के आसपास बनी हुई है. इसके चलते अगले सप्ताह से मानसून एक बार फिर जोर पकड़ेगा और बारिश में तेजी आएगी. वहीं, गुरुवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. यह 29 और 30 अगस्त को समुद्र के ऊपर रहेगा. जब यह सिस्टम जमीन पर आगे बढ़ेगा, तो मानसून की रेखा दिल्ली के करीब रहेगी. मानसून की रेखा 2 से 6 सितंबर के बीच दिल्ली के करीब रहेगी. इसके चलते सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश की प्रबल संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित