Hot Weather Alert! इस साल गर्मी के साथ लू का डबल अटैक, IMD की चेतावनी के बाद एक्टिव हुई सरकार

मौसम विभाग द्वारा इस साल भीषण गर्मी की चेतावनी जारी करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को आईएमडी, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक की.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: अप्रैल की शरुआत में ही देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चिलचिलाती धूप और लू (Heat wave) की चेतावनी भी जारी की है. IMD के मुताबिक इस साल अप्रैल से जून के बीच भयंकर गर्मी आपका जीना मुहाल करने वाली है. ऐसे में इन दौरान चलने हीटवेव से अपना बचाव करना बेहद जरूरी है. मौसम विभाग द्वारा इस साल भीषण गर्मी की चेतावनी जारी करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को आईएमडी, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक की. Explained: इस साल झुलसा देगी भीषण गर्मी, जानिए मौसम वैज्ञानिक ऐसा क्यों कह रहे हैं? क्या है कारण.

इस बैठक में केंद्र ने विभागों से कहा कि वे केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों को एक एडवाइजरी जारी करें. इस दौरान मनसुख मंडाविया ने कहा कि गर्मी शुरु हो चुकी है. IMD ने अल-निनो के प्रभाव के चलते हीट वेव की आशंका जताई है, इस साल हीट वेव और थोड़ा ज्यादा तापमान रहने की संभावना है.इसे ध्यान में रखते हुए हमने बैठक की है और सरकार की ओर से राज्य सरकार को एडवाइजरी जारी करने को कहा है. मेरा सुझाव है कि आप पानी पीते रहे और पानी अपने साथ रहे, अपने आपको हाइड्रेट रखें.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, इस साल हीटवेव संभावना अधिक है. आईएमडी ने कहा है कि गर्मियों का तापमान सामान्य से अधिक होगा. यह साल चुनावी साल है और गर्मी के कारण लू न चले, इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन को केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों को एक सलाह जारी करने के लिए कहा गया है."

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय लोग लोकतंत्र के पर्व चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जब आप चुनाव प्रचार में करेंगे तो पानी पीते रहिए, खेतों में काम करने वाले किसान हो, मजदूर हो या अन्य कार्य करने वाले लोग हो, उनके लिए मेरा सुझाव है कि वे अपने साथ पानी रखें समय-समय पर जूस लें, नींबू पानी पिए, मौसमी फल का सेवन करें.

मनसुख मंडाविया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के हिसाब से सावधानी बरतने से लू (हीट स्ट्रोक) से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि हमारे विशेषज्ञों ने यह भी राय दी है कि यदि किसी को हीट स्ट्रोक लगे तो तुरंत ही हमारे सबसे नजदीक आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अस्पताल में आप संपर्क कर सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड