मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश: मिर्ज़ापुर जिले के टेढ़वा सहसेपुर के एक हनुमान मंदिर में चोरी की एक घटना को अंजाम दिया गया है. ये चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसमें देखा जा सकता है की चोर नीचे बैठकर पहले पूजा कर रहा है. इसके बाद मूर्ति के पास जाकर हनुमानजी का चांदी का मुकुट ही चुराकर ले जाता है. वीडियो में दिखाई दे रहा है की ये चोर मंदिर में मूर्ति के सामने बैठकर पहले 15 मिनट तक पूजा करता है और इसके बाद मुकुट चुरा लेता है. जब ये मुकुट चुराने के लिए अंदर जाता है तो इसी दौरान एक और शख्स पूजा करने के लिए आता तो ये आरोपी वहां पर नीचे झुककर बैठ जाता है. इसके बाद उस शख्स के जाने के बाद ये मुकुट को चुराकर ले जाता है. मंदिर के पुजारी दीपक और अशोक दुबे ने बताया कि वे शुक्रवार को पूजा-पाठ के बाद घर लौट गए थे.जब वे दोपहर में मंदिर के कपाट बंद करने आए, तो उन्होंने देखा कि हनुमान जी के सिर से मुकुट गायब था.इसके बाद पुजारियों ने तुरंत मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो पता लगा की मुकुट चोरी हो गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @ManishPDA नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Video: हद है! आगरा के प्राचीन शिव मंदिर से घंटे और पूजा का सामान चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मंदिर से चुराया भगवान का मुकुट
#Mirzapur...
कितना शरीफ चोर था 🫣
मिर्जापुर जनपद में एक चोर ने मंदिर में 15 मिनट बैठकर पूजा की और फिर हनुमान जी का चांदी का मुकुट चुराकर ले गया.
पूरा वाक्या सीसी टीवी में दर्ज.
पुलिस जांच में जुटी !!! pic.twitter.com/u6MaWXaC2G
— MANISH YADAV (@ManishPDA) December 29, 2024













QuickLY