देश

VIDEO: 'राफेल पर नींबू और मिर्ची लटका दो': पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के अजय राय, कार्रवाई में देरी पर मोदी सरकार से मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आतंकवाद के मुद्दे पर मोदी सरकार का घेराव किया है. अजय राय ने राफेल विमान का एक खिलौना मॉडल दिखाया, जिसमें नींबू और मिर्ची लटकी हुई थीं.

VIDEO: 'राफेल पर नींबू और मिर्ची लटका दो': पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के अजय राय, कार्रवाई में देरी पर मोदी सरकार से मांगा जवाब
Photo- @ANI/X

Ajay Rai on Pahalgam Terror Attack: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आतंकवाद के मुद्दे पर मोदी सरकार का घेराव किया है. अजय राय ने राफेल विमान का एक खिलौना मॉडल दिखाया, जिसमें नींबू और मिर्ची लटकी हुई थीं. इस दौरान उन्होंने सरकार की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाकामी बताई. अजय राय ने कहा, *"देश में आतंकी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. आम लोग उसकी चपेट में आ रहे हैं. हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हमारे कई जवान शहीद हो गए, लेकिन सरकार चुप है. जो सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, जो कहती है कि आतंकवाद को कुचल देंगे, वो अब कहां है?"

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "सरकार ने राफेल विमान मंगवाए थे, लेकिन वे अब सिर्फ हैंगर में खड़े हैं, और उन पर नींबू-मिर्ची लटक रही है. क्या राफेल सिर्फ नजरबट्टू के लिए खरीदे गए थे?"

ये भी पढें: VIDEO: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें इसकी वजह

पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के अजय राय

'शहादत का जवाब भाषणों से नहीं दिया जा सकता'

अजय राय ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर सरकार कब उन आतंकियों, उनके समर्थकों और उन्हें पालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी? उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की शहादत का जवाब सिर्फ भाषणों से नहीं दिया जा सकता, अब ठोस एक्शन की जरूरत है.

कांग्रेस नेता के इस प्रतीकात्मक विरोध ने राजनीतिक हलकों में बहस छेड़ दी है. राफेल पर पहले भी कांग्रेस सवाल उठाती रही है, लेकिन इस बार अजय राय का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब देखना यह होगा कि केंद्र सरकार इस तंज का क्या जवाब देती है और क्या आतंकवाद पर कोई नया एक्शन प्लान सामने आता है या नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).