गुजरात: सूरत में 'मोदी सीताफल कुल्फी' की धूम, आइसक्रीम पार्लर में लोगों की लगी भीड़

बता दें कि 24 घंटे में पीएम मोदी की तस्वीर वाली कुल 200 आईसक्रीम्स बनाई हैं. वहीं खबरों के मुताबिक पीएम मोदी के शपथ ग्रहण 30 मई तक विवेक अजमेरा इस आइसक्रीम को अपने पार्लर में सेल करेंगे.

मोदी सीताफल कुल्फी ( फोटो क्रेडिट- ANI )

सूरत: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में बीजेपी की शानदार जीत की चर्चा पूरी दुनिया मे हैं. हर कोई पीएम मोदी (Narendra Modi) की तारीफ करते नहीं थक रहा है. इसी कड़ी में गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) में आइसक्रीम पार्लर ( Ice-cream Parlour) के एक मालिक ने अलग अंदाज में इस जीत को मनाया. जीत से प्रभावित होकर इस शख्स ने 'मोदी सीताफल कुल्फी' (Modi Sitafal Kulfi) की शुरुआत की है. जिसकी डिमांड भी लोगों में काफी है. बड़ी संख्या में लोग उसे खाने का आनंद उठा रहे हैं.

दरअसल गुजरात के सूरत में विवेक अजमेरा रहते हैं जो कि आइसक्रीम पार्लर के मालिक हैं. अजमेरा ने बीजेपी की जीत से इतने खुश हुए कि उन्होंने 'मोदी सीताफल कुल्फी' की शुरुआत की है. मोदी सीताफल कुल्फी की खासियत यह है कि यह दिखने में बिल्कुल मोदी के चेहरे के जैसा है. विवेक अजमेरा ने इस तरह की कुल 200 आइसक्रीम को बनाया था. वहीं मोदी की तस्वीर वाली सीताफल आइसक्रीम को बेहद पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- अमित शाह के मिनिस्टर बनने पर कौन बनेगा बीजेपी अध्यक्ष? इन नामों पर हैं सियासी गलियारों में सुगबुगाहट

बता दें कि 24 घंटे में पीएम मोदी की तस्वीर वाली कुल 200 आईसक्रीम्स बनाई हैं. वहीं खबरों के मुताबिक पीएम मोदी के शपथ ग्रहण 30 मई तक विवेक अजमेरा इस आइसक्रीम को अपने पार्लर में सेल करेंगे. इस आइसक्रीम को शुद्ध शाकाहारी बनाया गया है ताकि हर कोई बेझिझक खरीद के खा सकें.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास