गुजरात: तेज बारिश के जूनागढ़ में ताश के पत्तों की तरह ढहा नया पुल

गुजरात (Gujarat) के कई शहरों में बारिश अपना कहर बरपा रही है. मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. कहीं जलजमाव तो कहीं बाढ़ जैसी स्थति. कई इलाकों में तो पानी घर में भर गया है. गुजरात के द्वारका, जूनागढ़ और पोरबंदर इलाके में बीते दिन जमकर बरसात हुई है. वहीं जूनागढ़ से एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें एक ब्रीज (Bridge) पानी की तेज बहाव के आगे ताश के पत्तों की भांति धराशाई हो गया. जूनागढ़ का यह ब्रीज बामनसा गांव (Bamnasa Village) का है. रिपोर्ट के अनुसार इस ब्रीज का निर्माण जल्दी कराया गया था. फिलहाल इस हादसे में किसी के ह्तातात होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं घटना के बाद प्रशासन मुस्तैद हो गई है.

जूनागढ़ में तेज बारिश से ढहा पुल ( फोटो क्रेडिट- ANI)

बता दें कि गुजरात के कई जिलों में रविवार को भारी भारी बारिश हुई. जिसमें देवभूमि द्वारका जिले के खाम्भालिया तहसील में दिन में 434 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इस तहसील में शाम छह से रात आठ बजे के बीच दो घंटे के दौरान 292 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे इलाकों में काफी पानी भर गया. जबकि सौराष्ट्र के पोरबंदर, गिर सोमनाथ, जूनागढ़ और अमरेली जिलों के साथ- साथ दक्षिण गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में भी दिन भर भारी बरसात हुई.

ANI का ट्वीट:- 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले तीन दिन में सौराष्ट्र और उत्तर और दक्षिण गुजरात के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका है. सुरेंद्रनगर जिले में बिजली गिरने से एक किसान की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति के डूबने का अंदेशा है. वह एक पिकअप वैन में सफर कर रहा था जो पानी की तेज लहरों में बह गई. वहीं प्रशासनिक अधिकारी हालात के मद्देनजर पूरी तैयारियों में जुट गए हैं. (भाषा इनपुट )

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू