देश

Greater Noida Shocker: ग्रेटर नोएडा में महिला की संदिग्ध मौत, मासूम बेटा बोला– पापा ने मम्मी को जला दिया

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बेरहमी से मारकर आग के हवाले कर दिया गया. मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई है, जिसकी शादी दिसंबर 2016 में विपिन से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि निक्की के ससुराल वाले लगातार 35 लाख रुपये की मांग कर रहे थे.

Greater Noida Shocker: ग्रेटर नोएडा में महिला की संदिग्ध मौत, मासूम बेटा बोला– पापा ने मम्मी को जला दिया

ग्रेटर नोएडा, 23 अगस्त : ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बेरहमी से मारकर आग के हवाले कर दिया गया. मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई है, जिसकी शादी दिसंबर 2016 में विपिन से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि निक्की के ससुराल वाले लगातार 35 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और काफी सामान देने के बाद भी उन लोगों का लालच खत्म नहीं हुआ था. मृतका की बहन कंचन ने बहन की मौत से जुड़ी कहानी बताई है. उसके मुताबिक 21 अगस्त को निक्की के पति विपिन और उसके परिवारवालों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की.

इसके बाद निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया गया. पड़ोसियों की मदद से उसे पहले फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन, रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया. इस पूरे मामले में सबसे दिल दहला देने वाला पहलू तब सामने आया जब निक्की के छोटे बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है, जिसमें वह साफ कहता है, “पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा.” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई: गुरुग्राम और दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर पर डाली रेड, 100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

निक्की की बहन कंचन ने बताया कि उनकी और निक्की दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी. कंचन की शादी रोहित से और निक्की की शादी विपिन से हुई थी. परिजनों का कहना है कि दोनों बहनों को शादी के बाद से ही ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. कई बार पंचायत के जरिए समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुरालवाले नहीं माने.

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की है. कासना थाने में मृतका की बहन की तहरीर पर पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया, और ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया. फिलहाल आरोपी पति विपिन को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2025 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).