ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के दनकौर में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी की वजह से छह वाहन आपस में भिड़ गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक दो कारें आपस में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि इस घटना में कई लोग घायल हो गए, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है.
घटनास्थल से एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दो कारें दिखाई दे रही हैं. वीडियो में धुंध भी दिख रही है. सभी वाहनचालक धुंध में अत्यधिक सावधानी के साथ कम स्पीड में गाड़ी चलाएं. आपकी और सभी की सुरक्षा की दृष्टी से यह जरूरी है.
ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़े,दो कारें हुई क्षतिग्रस्त, कई लोग हुए चोटिल,मौके पर पीआरव व दादरी पुलिस,ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र का मामला। @Uppolice @noidapolice @noidatraffic @HindiKhabar pic.twitter.com/6bgftt4GEn
— Narendra Thakur (@Narendraprime50) December 19, 2022










QuickLY