देश

ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसा: बिल्डर सहित 3 गिरफ्तार, जानिए 5 बड़े UPDATES

सूबे के सीएम ने हादसे को लेकर जिलाधिकारी से बात की और एनडीआरएफ (NDRF) और पुलिस की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य को शुरू करने का निर्देश दिया.

ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसा: बिल्डर सहित 3 गिरफ्तार, जानिए 5 बड़े UPDATES
(Photo Credit-ANI Twitter)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा ( Greater Noida ) के शाहबेरी गांव में मंगलवार रात दो इमारतें ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. इस मलबे में अभी भी कई लोगों  के फंसे होने की आशंका है. हादसे के बाद से ही एनडीआरएफ (NDRF) की चार टीम राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं. मलबे से लोगों को निकालने में स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है. जेसीबी मशीन की मदद से दोनों घरों के मलबे को हटाने का काम जारी है. खबरों के अनुसार ये बिल्डिंग अवैध रूप से बिना कोई नक्शा पास कराये ही बनवाई जा रही थी. पुलिस ने इस मामले में बिल्डर गौरीशंकर दुबे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

वही राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी है. कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं.

इस हादसे को लेकर डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि मलबे से अभी तक तीन शवों को निकाला गया है. ये सभी पुरुष हैं. उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की चार कंपनियां रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं. जगह की कमी के चलते राहत और बचाव में थोड़ी दिक्कत आ रही है.

जानिए घटना से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स

1-नोएडा फायर सर्विस और नोएडा पुलिस को रात 9 बजे सूचना मिली कि ग्रेटर नोएडा के शाबेरी गांव में दो बिल्डिंग गिर गई हैं. सूचना पाकर नोएडा पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद से राहत बचाव कार्य जारी है.

2- केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद है. बताया जा रहा है कि शाहबेरी में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बगल में पहले से ही एक बिल्डिंग बनी हुई थी. निर्माणाधीन बिल्डिंग पुरानी इमारत पर गिर गई, जिससे दोनों इमारतें जमींदोज हो गईं.

3-हादसे के बाद नोएडा पुलिस ने बिल्डर गंगा शरण द्विवेदी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. बता दें कि द्विवेदी मुख्य बिल्डर और जमीन का मालिक भी है. पुरानी इमारत में कुछ परिवार रह रहे थे और नई इमारत में मजदूर सो रहे थे. इस दुर्घटना से दोनों इमारतों में सो रहे लोग दबे हुए हैं.

4-सूबे के सीएम ने हादसे को लेकर जिलाधिकारी से बात की और एनडीआरएफ (NDRF) और पुलिस की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य को शुरू करने का निर्देश दिया. जानकारी के मुताबिक दोनों इमारतों का निर्माण ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के नियमों को ताक पर रखकर किया गया था.

5- मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के गांव शाहबेरी की इस इमारत में दर्जनभर मजदूर रह रहे थे. उन्होंने बताया कि मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है. दमकल विभाग की गाड़ियां मलबा हटाने का काम कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2018 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).