Google Map: गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, कार सीधे तालाब में जा गिरी, गाड़ी का दरवाजा तोड़कर निकले लोग बाहर, सहारनपुर का वीडियो आया सामने (Watch Video)
गूगल मैप (Google Map)के कारण कई कार सवार हादसे के शिकार हो रहे है.महाराष्ट्र (Maharashtra)हो, मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) हो या फिर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh). गूगल मैप के मुताबिक़ गाड़ी चलाने की वजह से कार सवारों की जान जाते जाते बची. अब ऐसा ही एक हादसा सहारनपुर (Saharanpur)में सामने आया है.
Google Map: गूगल मैप (Google Map)के कारण कई कार सवार हादसे के शिकार हो रहे है.महाराष्ट्र (Maharashtra)हो, मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) हो या फिर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh). गूगल मैप के मुताबिक़ गाड़ी चलाने की वजह से कार सवारों की जान जाते जाते बची. अब ऐसा ही एक हादसा सहारनपुर (Saharanpur)में सामने आया है. यहांपर छात्रों को गूगल मैप पर भरोसा करना काफी भारी पड़ गया. बताया जा रहा है कि ये छात्र चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (Chaudhary Charan Singh University)के छात्र थे. इनमें यूनिवर्सिटी के छात्र नेता सूर्या भी शामिल थे. ये सभी अंबाला के महर्षि मार्कंडेय मंदिर (Maharishi Markandeya Temple)में दर्शन के लिए जा रहे थे. कार में चार लोग सवार थे और गूगल मैप के सहारे ये सड़क से जा रहे थे. इस दौरान इनकी कार एक तालाब में जा गिरी.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: गुगल मैप ने फिर दिया धोखा! यूपी के महराजगंज में अधूरे फ्लाईओवर से लटक गई कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर
कार तालाब में जा गिरी
📰 सहारनपुर
🚗 कार तालाब में समाई, लेकिन बड़ा हादसा टला
👨🎓 चार छात्रों ने शीशा खोलकर अपनी जान बचाई
🗺️ गूगल मैप की गलत दिशा हादसे का कारण
📍 सिरोही पैलेस के पास कार हादसा
✅ सभी छात्र सुरक्षित, महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर, शाहबाद अंबाला जा रहे थे#saharanpur #SafetyFirst… pic.twitter.com/1RTQorzCy0
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 21, 2025
गूगल मैप ने दिया धोखा
गूगल मैप (Google Map)के कारण मंदिर दर्शन के लिए जा रहे है युवकों की कार सीधे तालाब में जा गिरी. गनीमत रही है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. कार के तालाब में गिरने के बाद चीख पुकार मच गई और आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौजूद हो गए. कार पर चढ़कर युवकों ने अपनी जान बचाई. इसके साथ आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवकों की जान बचाई.
पहले भी हो चुके है इस तरह के हादसे
बता दें की इससे पहले भी अलग लाग शहरों में इस तरह की एक्सीडेंट (Accident) की घटनाएं सामने आई है. गूगल मैप के कारण कई लोगों के साथ एक्सीडेंट हो चुके है. इन हादसों को अगर टालना हो तो जरुरत से ज्यादा गूगल मैप पर निर्भर न रहे और रास्ते में किसी से बात करके या फिर लोगों से पूछकर ही रास्ते का चुनाव करें,ऐसा करने से हादसे को टाला जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2025 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

