अवैध तरीके से सोना देश में लाने का नया तरीका जानकार आप भी रह जाएंगे दंग, इंदौर में धरा गया यात्री
स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एअर इंडिया की दुबई-इंदौर उड़ान (एआई 904) मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात यहां पहुंची थी. विमान में उतरने वाले एक यात्री को हवाई अड्डे पर तैनात एक खुफिया टीम ने तकरीबन एक किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा.
इंदौर: एअर इंडिया के एक विमान से यहां पहुंचे एक यात्री के पास लगभग एक किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. यात्री मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में सोना छिपाकर लाया था. स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एअर इंडिया की दुबई-इंदौर उड़ान (एआई 904) मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात यहां पहुंची थी. विमान में उतरने वाले एक यात्री को हवाई अड्डे पर तैनात एक खुफिया टीम ने तकरीबन एक किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा.
बता दें कि दुबई से कई यात्री सोने की खरीदी करते हैं वहां, गोल्ड सुक नाम से बहुत बड़ा सराफा बाजार है. भारत से खासकर लोग वहां सोने की खरीदारी करते हैं.
संबंधित खबरें
Greenstone Lobo Prediction: 2025–2029 में बदलने वाली है दुनिया, सोना, वॉर इकॉनमी और AI पर बड़ा संकेत, लोगों के बीच चर्चा तेज
Silver Rate Today, March 20, 2026: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर का भाव
Gold Rate Today, March 20, 2026: आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, दिल्ली-मुंबई सहित आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? जानें लेटेस्ट रेट्स
Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बाजार में स्थिरता, जानें अपने शहर में आज का ताजा रेट
\