देश

कैंसर से जंग लड़ रहे गोवा के CM मनोहर पर्रिकर काफी समय बाद जनसभा में आए नजर, केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ किया 'अटल सेतु' का उद्घाटन

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करीब 5.1 किमी लंबे पुल का उद्घाटन किया, जिसका नाम 'अटल सेतु' रखा गया है. बता दें कि यह पुल पणजी को उत्तर गोवा से जोड़नेवाला तीसरी पुल है.

कैंसर से जंग लड़ रहे गोवा के CM मनोहर पर्रिकर काफी समय बाद जनसभा में आए नजर, केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ किया 'अटल सेतु' का उद्घाटन
मनोहर पर्रिकर और नितिन गडकरी (Photo Credits: ANI)

पणजी: कैंसर (Cancer) से जंग लड़ रहे गोवा के मुख्यमंत्री (Goa Chief Minister) मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) काफी लंबे समय के बाद जनसभा में नजर आए. रविवार को मनोहर पर्रिकर ने पणजी में मांडोवी नदी पर एक केबल ब्रिज के उद्घाटन लिए आयोजित समारोह में शिरकत की. इस समारोह में उनके साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री  (Union Transport Minister) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) भी मौजूद रहे. इस मौके पर सीएम पर्रिकर और गडकरी ने करीब 5.1 किमी लंबे पुल का उद्घाटन किया, जिसका नाम 'अटल सेतु' (Atal Setu) रखा गया है. बता दें कि यह पुल पणजी (Panaji) को उत्तर गोवा से जोड़नेवाला तीसरी पुल है.

अटल सेतु के शुभारंभ समारोह में पर्रिकर डिफेंस कैप और नाक में नली लगाए हुए पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने फिल्म 'उरी' के डायलॉग को दोहराया और पूछा 'हाउ इज द जोश'. इस डायलॉग के जरिए उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में जोश भर दिया. उन्होंने कहा कि मैं यह जोश आपमे भर रहा हूं और आप से बात कर रहा हूं.

दरअसल, मांडवी नदी पर बने इस पुल को पर्रिकर का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है. उन्होंने कहा कि अटल सेतु से पणजी में भीड़भाड़ कम होगी और इस पुल से हर साल 66 हजार गाड़ियां पार होंगी. यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- सपने वही दिखाओ जो पूरे हो सकें, नहीं तो जनता पीटती भी है

गौरतलब है कि कैंसर की बीमारी का पता चलने के बाद पर्रिकर साल 2018 से अब तक दिल्ली, मुंबई और अमेरिका में अपना इलाज करा चुके हैं. बीते 14 दिसंबर को वे दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद से गोवा के अपने घर में आराम कर रहे हैं, लेकिन वो गोवा के मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं और काफी समय बाद वो पहली बार अटल सेतु के उद्घाटन समारोह में नजर आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2019 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).