Global Times Ban: चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक

भारत सरकार ने बुधवार को चीन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक और डिजिटल कदम उठाया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पाकिस्तानी दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट्स ग्लोबल टाइम्स और सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के एक्स अकाउंट को भारत सरकार ने ब्लॉक कर दिया है.

<strong>नई दिल्ली, 14 मई : भारत सरकार ने बुधवार को चीन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक और डिजिटल कदम उठाया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पाकिस्तानी दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट्स ग्लोबल टाइम्स और सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के एक्स अकाउंट को भारत सरकार ने ब्लॉक कर दिया है. भारत सरकार ने चीन की सरकारी मीडिया एक्स हैंडल को ब्लॉक करने का फैसला ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ चलाई जा रही गलत और फर्जी खबरों को बढ़ावा देने की वजह से लिया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था की चिंताओं का हवाला देते हुए यह कदम उठाया.

भारत सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े ग्लोबल टाइम्स और सिन्हुआ दोनों ही झूठी खबरों और पाकिस्तान के फर्जी दावों को बढ़ावा दे रहे थे. इसमें बहावलपुर के पास एक भारतीय राफेल लड़ाकू विमान को गिराए जाने को लेकर गलत सूचना भी शामिल थी. ब्लॉक करने से पहले चीन में भारतीय दूतावास ने ग्लोबल टाइम्स को एक्स पर एक सख्त चेतावनी जारी की थी, जिसमें किसी पोस्ट को साझा करने से पहले 'तथ्यों को सत्यापित करने और स्रोतों की जांच करने' की सलाह दी गई थी. यह भी पढ़ें : कोच्चि में रेलवे को खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली इकाई में खराब भोजन मिला

भारतीय दूतावास ने भ्रामक पोस्टों में से एक पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, "प्रिय ग्लोबल टाइम्स न्यूज, हम आपको सलाह देंगे कि आप इस तरह की गलत सूचना को आगे बढ़ाने से पहले अपने तथ्यों को सत्यापित करें और अपने स्रोतों की जांच करें. कई पाकिस्तान समर्थक एक्स हैंडल ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में गलत दावे फैला रहे हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. जब मीडिया आउटलेट स्रोतों की पुष्टि किए बिना ऐसी जानकारी साझा करते हैं, तो यह जिम्मेदारी और पत्रकारिता नैतिकता में गंभीर चूक को दर्शाता है."

दूतावास ने बताया कि प्रकाशित तथ्य झूठे थे जिसे पीआईबी के फेक चेक विभाग ने बेनकाब किया. उन्हें चेतावनी भरे अंदाज में सच का प्रमाण दिया गया. कहा गया कि झूठा नैरेटिव गढ़ा जा रहा है. ग्लोबल टाइम्स की ओर से सर्कुलेट की गई तस्वीर 2021 में हुए एक हादसे की थी. यह मिग 21 था जो पंजाब के मोगा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थक आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के साथ-साथ पाकिस्तान की सैन्य ताकत को भी नुकसान पहुंचाया. इसके बाद पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल्स पर भारत विरोधी और फर्जी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की जा रही हैं जिसका समर्थन कहीं न कहीं चीन भी कर रहा है. इसी वजह से चीनी सरकारी एक्स हैंडल्स को ब्लॉक किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड