एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोच्चि में रेलवे को खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली इकाई में खराब भोजन मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यहां कथित तौर पर भारतीय रेलवे को भोजन की आपूर्ति करने वाली एक खानपान इकाई में कई दिन पुरानी और खराब हो चुकी खाद्य सामग्री पाई गई।

देश की खबरें | कोच्चि में रेलवे को खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली इकाई में खराब भोजन मिला

कोच्चि, 14 मई स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यहां कथित तौर पर भारतीय रेलवे को भोजन की आपूर्ति करने वाली एक खानपान इकाई में कई दिन पुरानी और खराब हो चुकी खाद्य सामग्री पाई गई।

अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि बृंदावन नामक खानपान इकाई के कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करते हुए भोजन और अन्य कचरे को पास की नहर में फेंकते हुए मिले।

अधिकारी ने कहा कि खराब हो चुके भोजन को पास के एक गोदाम में भी रखा गया था, जहां खानपान इकाई के कर्मचारी रह रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें पिछली रात इकाई के बारे में जानकारी मिली और उसके आधार पर बुधवार सुबह निरीक्षण किया गया।

अधिकारी ने कहा कि चूंकि इकाई का संचालन निगम के लाइसेंस के बिना और नियमों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा है, इसलिए इसे सील कर दिया जाएगा।

बृंदावन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

क्षेत्र के निगम पार्षद ने संवाददाताओं को बताया कि इकाई को नहर में कचरा न फेंकने के लिए कई बार चेतावनी दी गई थी और इसके लिए उस पर जुर्माना भी लगाया गया था, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, “कल स्थानीय लोगों ने मुझे फोन करके बताया कि यहां से बदबू आ रही है और जब मैं यहां आया तो मुझे भी बदबू महसूस हुई। मैंने तुरंत स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित किया।”

उन्होंने कहा कि वंदे भारत ‘लोगो’ वाले डिब्बे और गिलास भी मिले हैं। इस बीच, रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि समाचार देखने के बाद मामले को संबंधित विभाग को भेज दिया गया, जो रेलवे के लिए भोजन की खरीद का काम देखता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2025 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).